गठबंधन से राहुल का इन्कार : केजरीवाल

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (वार्ता) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन से इन्कार कर दिया। केजरीवाल ने मीडिया से  कहा कि हाल ही में दिल्ली में ‘आप’ और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए गांधी से मुलाकात की थी किंतु उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस से गठबंधन से गठबंधन के लिए कोई भी बातचीत नहीं हो रही है। दिल्ली की सातों सीटों पर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्ज़ा है। दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है।