श्रीलंकाई अदालत ने 7 अप्रैल तक बढ़ाया भारतीय मछुआरों का रिमांड

कोलंबो, 02 अप्रैल - श्रीलंका की अदालत ने गिरफ्तार किये गये 8 भारतीय मछुआरों का रिमांड 7 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। 13 जनवरी को श्रीलंकाई क्षेत्र में एक दुर्घटना के बाद श्रीलंका नौसेना ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।