प्रसिद्ध तमिल निर्देशक जे महेंद्रन का निधन

नई दिल्ली, 02 अप्रैल - जाने-माने तमिल फिल्म निर्माता जे. महेंद्रन का आज सुबह चेन्नई में निधन हो गया। उनकी उम्र 79 साल की थी। शाम पांच बजे उनका अंतिम ससकार किया जायेगा। महेंदरन ने तमिल सिनेमा के लिए कई महत्वपूर्ण फिल्मों के लिए लेखन और निर्देशन का काम किया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और चेन्नई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बीती रात उन्हें घर वापस लाया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया।