चंडीगढ़ सहित पंजाब के 7 उम्मीदवारों की घोषणा


नई दिल्ली, 2 अप्रैल (उपमा डागा पारथ) : लोकसभा चुनावों के लिए पंजाब के 6 सीटों व चंडीगढ़ 1 सीट के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। जानकारी के अनुसार अधिकतर वर्तमान सांसदों को ही टिकट दी गई है। अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला, लुधियाना से  रवनीत सिंह बिट्टू, जालन्धर से चौधरी संतोख सिंह, गुरदासपुर से सुनील कुमार जाखड़, पटियाला से परनीत कौर और होशियारपुर से राजुकमार चब्बेवाल को मैदान में उतारा गया है। चंडीगढ़ से पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को टिकट दी गई है।