मानसिक परेशानी के चलते 20 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर की आत्महत्या 

लहरागागा, 03 अप्रैल - (सूरज भान गोयल) - यहां के नजदीकी गांव सेखूवास में एक नौजवान लड़की ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बारे में जानकारी देते थाना सदर के इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि मृतक लड़की की पहचान मनप्रीत कौर उर्फ मन्नू (20 वर्ष) बेटी नरेश सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मनप्रीत ने मानसिक परेशानी के कारण घर की छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया जिसके बाद लड़की को सिविल अस्पताल संगरूर और पीजीआई चंडीगढ़ ल जाया गया, परन्तु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनका कहना है कि पुलिस ने लड़की की माता सुखविन्दर कौर के बयानों के आधार पर धारा 174 की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मूनक भेज दिया है।