बीजेपी कार्यालय में लटका मिला पार्टी कार्यकर्ता का शव

कोलकाता, 4 अप्रैल - लोकसभा चुनाव के कुछ दिन ही शेष बचे हैं और राजनीतिक लड़ाई ने चरम रूप ले लिया है। आज पश्चिम बंगाल से एक खबर आयी जो राजनीतिक हिंसा से जुड़ी हुई है। जानकारी के अनुसार सिलिगुड़ी में एक शख्‍स का शव मिला जिसकी उम्र 42 वर्ष बतायी जा रही है। यह शव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ता का बताया जा रहा है जो पार्टी के बूथ दफ्तर में लटका हुआ मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गयी। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।