लोकसभा चुनाव : राहुल गांधी ना अपनों के हुए न परायों के - स्मृति ईरानी 

नई दिल्ली, 04 अप्रैल - लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर नेता एक दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं। इसी क्रम में  केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल ने आज तक किसका साथ निभाया? महागठबंधन ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। ममता जी भी उन्हें तवज्जो नहीं देती। आज लेफ्ट की पीठ पर भी उन्होंने छुरा घोंप दिया है। जिनके सहारे वो सत्ता का सुख भोग चुके हैं, तो ना राहुल गांधी अपनों के हुए न परायों के।