कन्नौज से डिंपल यादव और बेगूसराय से गिरिराज सिंह आज भरेंगे नामांकन 

लखनऊ, 06 अप्रैल - समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव लोकसभा चुनाव के लिए आज यूपी के कन्नौज सीट से नामांकन भरेंगी। डिंपल यादव जब नामांकन करने कन्नौज जांएगी तो उनके साथ अखिलेश यादव और परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे। वहीं बिहार के बेगूसराय सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार गिरिराज सिंह भी आज नामांकन भरेंगे।