आज रात से न्यूजीलैंड का समय हो जायेगा एक घंटा पीछे 

ऑकलैंड, 06 अप्रैल - (हरमनप्रीत सिंह गोलिया) - हर वर्ष की तरह इस बार भी अप्रैल महीने के पहले शनिवार रात को तीन बजे न्यूजीलैंड का समय एक घंटा पीछे हो जायेगा। बता दें कि यह तबदीली डे-नाइट सेविंग के अंतर्गत की जाती है। अब जब भारत में रात को 12 बजेंगे तो न्यूजीलैंड में उसी दिन के सुबह के 6.30 हो जाएंगे। इसी तरह जब न्यूजीलैंड में 7 अप्रैल को दोपहर के 12 बजेंगे तो भारत में सुबह के 5.30 होंगे। गौरतलब है कि यह समय अब सितम्बर के अंतिम शनिवार तक रहेगा। न्यूजीलैंड रहते पंजाबी समुदाय के लिए खुशी की बात यह है कि वह अब 'अजीत वेब साइट' पर रोजमर्रा की 'अजीत' को एक घंटा पहले शाम 4.30 बजे पढ़ सकेंगे। इस समय की तबदीली आस्ट्रेलिया और अन्य देशों में भी होगी जहां समय एक घंटा पीछे हो जायेगा।