अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने गुड़ी पड़वा पर मनाया जश्न 

मुंबई, 06 अप्रैल - फिल्म अभिनेत्री और उत्तरी मुंबई से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर ने आज गुड़ी पड़वा पर्व को लेकर मुंबई में जश्न मनाया। इतना ही नहीं उर्मिला ने इस खुशी के मौके पर जमकर डांस भी किया। वहीं इस मौके पर महिलाओं ने मुंबई की सड़कों पर दो पहिया वाहन से रैली निकाल कर इस त्योहार को बड़े उत्साह से मना रही है। बता दें की उर्मिला मातोंडकर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उर्मिला मातोंडकर को उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।