जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा सिक्ख हेरिटेज कमीशन का ऐलान

अमृतसर, 6 अप्रैल - (जसवंत सिंह जस) - श्री अकाल तख़्त साहिब के जथेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिक्ख हेरिटेज कमीशन का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि सिक्ख हेरिटेज कमीशन की तरफ से सिक्ख गुरू धामों और अन्य विरासती इमारतों की संभाल और उनकी देखरेख की जायेगी।