जसबीर सिंह डिंपा ने जंडियाला गुरू में निकाला रोड शो

जंडियाला गुरू, 07 अप्रैल - (रणजीत सिंह जोसन) - लोकसभा हलका खडूर साहिब से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जसबीर सिंह डिंपा को हाईकमान द्वारा टिकट दिए जाने के बाद आज उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं  और समर्थकों सहित जंडियाला गुरू में रोड शो निकाला। इस मौके पर उनके साथ स: सुखविन्दर सिंह डैनी बंडाला हलका विधायक, पिन्दरजीत सिंह सरली, राज कुमार मल्होत्रा, अमरजीत सिंह, चरणजीत सिंह टीटो, रणधीर सिंह मल्होत्रा आदि विशेष तौर पर उपस्थित थे।