श्रीलंकाई नौसेना ने 4 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार 

नई दिल्ली, 09 अप्रैल - श्रीलंका की नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी नावों को भी जब्त कर लिया है। सभी मछुआरों को कांकेसंथुराई नौसेना शिविर ले जाया गया है।