दिल्ली में आम आदमी पार्टी अकेले सातों सीटों पर लड़ेगी चुनाव - संजय सिंह 

नई दिल्ली, 10 अप्रैल - लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर चल रही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की बातचीत बेनतीजा रही। कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में नहीं है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस बीजेपी को फायदा पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अकेले सातों सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। साथ ही संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में हमारे पास चार सांसद और 20 विधायक हैं। कांग्रेस वहां सीट शेयर करना नही चाहती है। यही हालात हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ में है। दिल्ली में कांग्रेस के पास एक भी एमएलए नहीं है ना ही एमपी है। वे तीन सीटें मांग रहे हैं। इसलिए यह गठबंधन संभव नहीं है।