दिल्ली देश में दूसरा सबसे फिट शहर, कोलकाता पहला

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) भारत के 9 शहरों में फिटनेस को लेकर किये गए एक सर्वेक्षण में दिल्ली मौजूदा समय में देश का दूसरा सबसे फिट शहर है जबकि कोलकाता को इस मामले में पहला स्थान हासिल है। पिछले दो वर्षों से फिटनेस की यात्रा पर नज़र रखते रीबॉक ने देश के अब तक के पहले फिटनेस सर्वेक्षण फिट इंडिया सर्वे का दूसरा संस्करण पूरा किया। फिटजेन के बढ़ते समुदाय पर गौर करते हुए भारत के 9 शहरों दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, चंडीगढ़, पुणे और अहमदाबाद में 2200 से अधिक उपभोक्ताओं की फिटनेस आदतों के बारे में जानकारी हासिल की जिनमें 18 से 35 वर्ष के लोग शामिल थे। कोलकाता के बाद दिल्ली देश में दूसरे सबसे फिट शहर के तौर पर उभरी। दिल्ली ने दूसरा सर्वोच्च फिट स्कोर 7.99 दर्ज किया जबकि 2017 में यह स्कोर 6.7 था।