दसविंदर कौर अमृतसर से भाकपा की प्रत्याशी

चंडीगढ़, 10 अप्रैल (अ.स.) : पंजाब की कम्युनिस्ट नेता बीबी दसविंदर कौर अमृतसर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी होंगे। उनको पंजाब लोकतांत्रिक गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों का समर्थन प्राप्त होगा, जिसके कर्ताधर्त्ता पंजाब एकता पार्टी के एडहॉक प्रधान सुखपाल सिंह खैहरा हैं। वह ट्रेड यूनियन लीडर हैं। यह जानकारी आज यहां भाकपा पंजाब के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इस तरह भाकपा पंजाब से 2 सीटें लड़ेगी। फिरोज़पुर से हंसराज गोल्डन की घोषणा पहले भी की जा चुकी है। वर्णनीय है कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी उक्त पंजाब लोकतांत्रिक गठबंधन का भाग नहीं, जिसके प्रत्याशी कामरेड रघुनाथ सिंह श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं।