लोकसभा चुनाव 2019 : नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत और भैयाजी जोशी ने डाला वोट

नई दिल्ली, 11 अप्रैल - लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए 20 राज्यों की 91 सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है जो शाम 6 बजे तक चलेगा। वहीं नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत और भैयाजी जोशी ने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि मतदान हमारा कर्तव्य है, इसलिए सभी लोग वोट जरूर करें।