जालंधर में निहंग सिंह ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या 

जालंधर, 11 अप्रैल - जालंधर में एक निहंग सिंह द्वारा खाली प्लाट में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या किये जाने की खबर मिली है। यह घटना रामा मंडी के दकोहा की है। इस बारे में जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि निहंग सिंह बीती शाम से इलाके में पैदल घूम रहा था। आज प्रातःकाल सैर करने के लिए घूम रहे लोगों ने दकोहा में एक खाली प्लाट में एक पेड़ से उसका शव को लटकते देखा। निहंग सिंह द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक की पहचान भी नहीं हुई है।