चंडीगढ़ में मिले तीन मोर्टार 

चंडीगढ़,13 अप्रैल - चंडीगढ़ स्थित हैलोमाजरा में जीवित मोर्टार मिलने के कारण इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस प्रशासन चौकस हो गया है। मोर्टार की संख्या तीन हैं। पुलिस हैलोमाजरा सब्जी मंडी ग्राउंड में पहुंची। पुलिस के उच्च अधिकारी और बम स्कवायड भी मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस आधिकारियों ने कुछ कहने से इन्कार किया है। फिलहाल हालात का जायजा लिया गया।