बोरवेल में गिरे 5 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित निकाला गया

लखनऊ,14 अप्रैल - उत्तर प्रदेश के मथुरा के शेरगढ़ में 100 फीट के करीब गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 5 वर्षीय यह बच्चा शनिवार को खेत में खुले पड़े बोरवेल में गिर गया था। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गऐ थे। जिसके बाद बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया चला गया।