दूसरी जाति में शादी करने पर महिला को मिली ये सजा

भोपाल,14 अप्रैल - मध्य प्रदेश में दूसरी जाति में शादी करने पर एक महिला को अजीबोगरीब सजा दिए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, झाबुआ जिले के देवगढ़ गांव में एक महिला ने दूसरी जाति के लड़के से विवाह कर लिया था। इस पर ग्रामीणों ने उस महिला को अपने पति को कंधे पर उठाने की सजा दी। इसके बाद महिला ने अपने कंधे पर पति को बैठाया और पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीण नाच-गा रहे थे। महिला जब पति को कंधे पर बैठा रही थी, तो इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया था। जिसके बाद घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया।