चौधरी नन्द लाल की मृत देह पहुंची बलाचौर 

बलाचौर,14 अप्रैल - (दीदार सिंह बलाचौरिया) - बलाचौर विधानसभा हलके से चार बार विधायक रहे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव चौधरी नंद लाल का आज निधन हो गया। वहीं उनकी मृत देह आज बलाचौर स्थित शिरोमणि अकाली दल बादल और बीजेपी के कार्यालय में पहुंची तो भारी संख्या में मौजूद हल्का के लोगों ने भरे मन और नम आंखों से उनकी मृत देह के दर्शन किये। इस मौके पर पूर्व मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा, हलका सनौर से विधायक हरिन्दरपाल सिंह चन्दूमाजरा, शिरोमणि कमेटी मैंबर गुरबख्श सिंह खालसा, यूथ अकाली दल बादल नवांशहर के प्रधान कुलजीत सिंह लक्की, परिषद मैंबर दिलावर सिंह दिल्ली, बुद्ध सिंह बलाकीपुर, बलाचौर से तरलोचन सिंह रक्कड़, ब्रिगेडियर राज कुमार आदि उपस्थित थे।