संजय दत्त अब करेंगे निर्देशन

मुंबई, 15 अप्रैल (वार्ता) : बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त अब फिल्म निर्देशन भी करने जा रहे हैं। संजय की फिल्म ‘कलंक’ 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनकी कई फिल्में कतार में हैं जिसमें पानीपत, प्रस्थानम और शमशेरा शामिल हैं। संजय जल्द ही बतौर निर्देशक डेब्यू करने वाले हैं। प्रोजैक्ट पर काम भी शुरू हो गया है। इस फिल्म का निर्माण संजय अपने प्रोडक्शन हाउस के अंडर में करेंगे। संजय ने फिल्म की कहानी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वे अपने पूर्वजों पर फिल्म बनाएंगे। संजय ने बताया, ‘ये एक ऐतिहासिक फिल्म है। इसकी कहानी मेरे पूर्वज मोहयल के बारे में है जो हुसैनी क्षत्रिय ब्राह्मण थे। उन्होंने पैगम्बर के पोते के लिए करबाला का युद्ध लड़ा था।