लोग काम की कदर करते हैं बातों की नहीं : ढींडसा

लहरागागा, 15 अप्रैल (सतनाम सिंह): पंजाब के पूर्व कोक्षाध्यक्ष मंत्री और हलका लहरागागा विधायक स. परमिन्द्र सिंह ढींडसा ने कहा कि वह लोगों में अपने विकास कार्यो, पक्ष और किए कार्यो की सूची लेकर जाऐंगे फैसला अब जनता के हाथ है। वह आज अकाली दल द्वारा लोक सभा हलका संगरूर से सदस्य पार्लीमैंट के उम्मीदवार द्वारा हलका लहरागागा के अलग-अलग गांवो में प्रचार कर रहे थे, जिस दौरान उन्होंने कहा कि हलके के कार्य मुंह बोलते है। स. ढींडसा का मुकाबला किस मुख्य पार्टी के साथ है, बारे पुछने पर उन्होंने कहा कि यह तो समय ही बताएगा। भगवंत मान द्वारा परमिन्द्र सिंह ढींडसा को टिकट देकर ढींडसा परिवार में लड़ाई करवाने के पूछे सवाल के बारे में परमिन्द्र ने कहा कि उनके पिता ने मुझे आर्शीवाद दिया है और पूरा परिवार साथ है। इस मौके अलग-अलग सीटों पर उम्मीदवार ऐलाने जाने संबंधी उन्होंने कहा कि कांग्रेसीयों द्वारा उम्मीदवार ऐलाने जाने के बाद उम्मीदवार का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान की कार्यगुजारी संबंधी ढींडसा ने कहा कि एक अखबार के सर्वे अनुसार लोक सभा सदस्य भगवंत मान का रिर्पोट कार्ड में 364वें नम्बर रहा है, जोकि निन्दा योग्य है। इस मौके उप अध्यक्ष स. सुखवंत सिंह सराओ, रामपाल सिंह बहणीवाल, प्रीत महिन्द्र सिंह पशोर, बाबरजीत सिंह ग्रेवाल, पूर्व सरपंच परमिन्द्र सिंह अड़कवास, नगिन्द्र सिंह बखोरा, जगदीप सिंह जोली, जसपाल सिंह देहलां, गुरमेल सिंह मेली, बलजिन्द्र सिंह, नैब सिंह के साथ गांवो के वर्कर उपस्थित थे।