इनेलो ने 6 उम्मीदवार किए घोषित

चंडीगढ़, 17 अप्रैल (राम सिंह बराड़) : इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला एवं पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 6 प्रत्याशियों की घोषणा की। सिरसा आरक्षित चुनाव क्षेत्र से पार्टी के वर्तमान सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी को एक बार फिर चुना है। अम्बाला की सुरक्षित सीट से पार्टी ने रामपाल बाल्मीकी को चुना है। वे यमुनानगर परिषद के चार बार सदस्य रहने के साथ वहां के उपमेयर भी रह चुके हैं। करनाल से धर्मबीर पाढ़ा, सोनीपत से सुरेन्द्र छिकारा, हिसार से सुरेश कौथ व फरीदाबाद से पलवल निवासी महेन्द्र सिंह चौहान को चुना गया है। इस अवसर पर रामपाल माजरा, आरएस चौधरी, बीड़ी ढ़ालिया, एमएस मलिक, कई मौजूदा व पूर्व विधायक भी मौजूद थे। अभय चौटाला ने कहा कि शेष चार सीटों के लिए इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला से विचार विमर्श कर शुक्रवार को उम्मीदवार घोषित कर दिए जाऐंगे।