त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष ने थाने में घुसकर युवक को जड़ा थप्पड़

नई दिल्ली,19 अप्रैल - लोकसभा चुनाव के बीच त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में त्रिपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रद्योत किशोर देव बर्मन ने थाने में पुलिसवालों के सामने एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए नज़र आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जिस व्यक्ति को थप्पड़ मारा गया, उस पर त्रिपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रज्ञा देव बर्मन के काफिले पर हमला करने का आरोप है। बता दें कि प्रद्योत किशोर देव बर्मन कांग्रेस अध्यक्ष होने के साथ प्रज्ञा देव बर्मन के भाई भी है।