प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस का नाम हटाया

नई दिल्ली,19 अप्रैल - लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस की महिला प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी पार्टी से इस्तीफा दे सकती है। दरअसल प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कांग्रेस नाम को हटा दिया है, जिसके बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी तक उनकी ओर से इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।