कांग्रेस से इस्तीफे के बाद शिवसेना में शामिल होंगी प्रियंका चतुर्वेदी - संजय राउत

नई दिल्ली,19 अप्रैल - कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी अब शिवसेना में शामिल होंगी। इसकी जानकारी शिवसेना नेता संजय राउत ने दी है। बता दें कि प्रियंका ने कांग्रेस से नाराज होकर आज ही इस्तीफा दिया है।