दिग्विजय सिंह आज भरेंगे नामांकन पत्र 

भोपाल, 20 अप्रैल - मध्य प्रदेश के लोकसभा हलका भोपाल से कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व-मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज अपना नामांकन पत्र भरेंगे। इससे पहले उन्होंने प्रातःकाल ट्वीट करते हुए भोपाल निवासियों से समर्थन भी मांगा। बता दें कि इसी हलके से बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सिंह को चुनावी  मैदान में उतारा है।