कांगो नौका हादसे में रवांडा ने 15 शव बरामद किए

किगाली, 21 अप्रैल - कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआर कांगो) की तरफ हुए एक नौका हादसे में रवांडा की किवू झील से रवांडा ने 15 शवों को बरामद किया है। स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। वहीं कांगो के प्रशासन ने पुष्टि की है कि पूर्वी क्षेत्र में स्थित दक्षिण किवू प्रांत के किवू झील में नौका पलटने से 104 लोगों की मौत हो गई है।