विवादित बयान को लेकर साध्वी प्रज्ञा को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस 

भोपाल, 21 अप्रैल - मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार विवादों में है। प्रज्ञा द्वारा आज 'बाबरी मस्जिद' पर दिए विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने प्रज्ञा को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नोटिस भेज दिया है।