लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब : 861471 पुरुष, 787314 महिला व 37 तीसरे जैंडर  करेंगे वोट  के अधिकार का प्रयोग

बीणेवाल, 21 अप्रैल (बैज चौधरी): 19 मई को होने जा रहे लोकसभा चुनावों में लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब में पड़ते 9 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 16 लाख, 38 हज़ार, 822 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें 861471 पुरुष, 787314 महिला व 37 तीसरे वर्ग के मतदाता शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इस लोकसभा क्षेत्र में पड़ते विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर में कुल 170563 मतदाता हैं, जिनमें 88908 पुरुष, 81653 महिला व 2 मतदाता तीसरे जैंडर के हैं। विधानसभा क्षेत्र बंगा में कुल 162675 मतदाता हैं, जिनमें 83680 पुरुष, 78994 महिला व 1 मतदाता तीसरे जैंडर से संबंधित है। विधानसभा क्षेत्र नवांशहर में कुल मतदाता 170168 हैं जिनमें 87193 पुरुष, 82972 महिला व 3 मतदाता तीसरे जैंडर से संबंधित हैं। विधानसभा क्षेत्र बलाचौर में कुल 150480 मतदाता हैं, जिनमें 78566 पुरुष, 71914 महिला मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब में कुल 184499 मतदाता हैं, जिनमें 95702 पुरुष, 88793 महिला व 4 मतदाता तीसरे वर्ग से संबंधित हैं। विधानसभा क्षेत्र रूपनगर में कुल 173133 मतदाता हैं, जिनमें 90610 पुरुष, 82517 महिला व 6 मतदाता तीसरे वर्ग से संबंधित हैं। विधानसभा क्षेत्र श्री चमकौर साहिब में कुल 191885 मतदाता हैं, जिनमें 102118 पुरुष, 89760 महिला व 7 मतदाता तीसरे वर्ग से संबंधित हैं। विधानसभा क्षेत्र खरड़ में कुल 229617 मतदाता हैं, जिनमें 121425 पुरुष, 108186 महिला व 6 मतदाता तीसरे वर्ग से संबंधित हैं और विधानसभा क्षेत्र मोहाली में कुल 215802 मतदाता हैं, जिनमें 113269 पुरुष, 102525 महिला व 8 मतदाता तीसरे वर्ग के हैं। इन 9 विधानसभा क्षेत्रों में से सबसे कम 150480 मतदाता क्षेत्र बलाचौर में हैं जबकि सबसे अधिक 229617 मतदाता खरड़ में हैं और बलाचौर क्षेत्र में तीसरे वर्ग से संबंधित कोई  मतदाता नहीं है।