कांग्रेस द्वारा दिल्ली की छह सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान 

नई दिल्ली, 22 अप्रैल - दिल्ली के लिए कांग्रेस ने आज उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में दिल्ली की छह सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए हैं। इसके तहत दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित नॉर्थ ईस्ट (उत्तर पूर्वी) दिल्ली से चुनाव लड़ेंगी, जबकि नई दिल्ली सीट से अजय माकन मैदान में होंगे। चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। महाबल मिश्रा पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।