पृथ्वी को बचाने की सालाना लागत 100 अरब डॉलर 

वाशिंगटन, 22 अप्रैल (भाषा) : वैज्ञानिकों के एक समूह के अनुसार पृथ्वी पर फैले जीवन की विपुल मात्रा को बचाने की सालाना लागत 100 अरब डॉलर हो सकती है। इन वैज्ञानिकों ने एक ऐसी नीति का प्रस्ताव किया है जिसके जरिए एक अन्य बड़े पैमाने वाली विनाश लीला को टाला जा सकेगा। पृथ्वी का इतिहास खंगालने पर पता चलता है कि अब तब पांच बार बड़े स्तर पर जीवन खत्म हो चुकी है। वैज्ञानिकों का आकलन है कि समाज को आने वाले दशक में शीघ्रतापूर्वक साथ में आना होगा ताकि मानव निर्मित जैव विविधता आपदा को रोका जा सके। पृथ्वी दिवस के अवसर पर अरिजोना स्टेट विश्वविद्यालय के परिस्थिति विज्ञान शास्त्री ग्रेग असनेर ने एक बयान में कहा, ‘छठी विनाशलीला हमारे समाज के कंधों पर है, हकीकत में ऐसा है।’