खडूर साहिब चुनाव हलका: ‘आप’ और ‘टकसालियों’ का रास्ता अलग

चंडीगढ़, 22 अप्रैल (एन.एस. परवाना) : खडूर साहिब लोकसभा हलका के चुनाव को लेकर पी.डी.ए. उम्मीदवार बीबी परमजीत कौर खालड़ा बारे आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल टकसाली ने अब अलग स्टैंड लिया है। पंजाब विधानसभा में ‘आप’ के चीफ व्हिप कुलतार सिंह संधावां ने स्पष्ट किया है कि अगर बीबी खालड़ा आज़ाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ती है तब तो हमारी पार्टी अपने उम्मीदवार मनजीत सिंह सिद्धू को मैदान से हटाने बारे सोच सकती है, अगर वह सुखपाल सिंह खैहरा के पी.डी.ए. उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए अड़े हैं तो हम उसका समर्थन नहीं कर सकते। इसके उलट शिरोमणि अकाली दल टकसाली के अध्यक्ष स. रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा सदस्य लोकसभा ने आज स्पष्ट किया है कि हमारा निशाना तो अकाली उम्मीदवार बीबी जागीर कौर को हराना है, लिहाज़ा बीबी खालड़ा जिस भी चुनाव निशान से मैदान में उतरती है, अब हमें कोई इतराज़ नहीं।