बठिंडा व फिरोजपुर से अकाली उम्मीदवार की घोषणा आज : सुखबीर सिंह बादल

संगरूर, 22 अप्रैल (सत्यम्): शिअद के अध्यक्ष तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल द्वारा बठिंडा तथा फिरोजपुर सीटों पर कल उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाएगा। स. बादल आज यहां संगरूर से पार्टी उम्मीदवार स. परमिन्द्र सिंह ढींडसा के पक्ष में वर्करों तथा नेताओं से मुलाकात करने पहुंचे हुए थे। उन्होंने संगरूर के कौंसलरों से वार्ड अनुसार बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पंजाब में खत्म होती जा रही है क्योंकि कोई भी कांग्रेसी नेता या वर्कर दावे के साथ नहीं कह सकता कि उनकी सरकार ने अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में लोगों के लिए क्या काम किए हैं। स. बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन पर हमला करते दावा किया कि वह कोई भी एक चीज या निशानी बता दें जो उन्होंने अपने इस 2 वर्ष के कार्यकाल दौरान की है।  फिरोजपुर सीट से सुखबीरा बादल द्वारा खुद चुनाव लड़ने जाने की चल रही चर्चाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंधी फैसला कल स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने पर होगा। उन्होंने कहा कि अकाली दल में इस समय उचित माहौल है अगर लोक सभा की 13 की 13 सीटों पर अकाली भाजपा उम्मीदवार जीत हासिल करते हैं तो केन्द्र में पंजाब की आवाज बुलंद होगी।  इस अवसर पर परमिन्द्र सिंह ढींडसा, बलदेव सिंह मान, इकबाल सिंह झूंदा, गगनजीत सिंह बरनाला, प्रकाश चंद गर्ग, हरी सिंह नाभा, सुरिन्द्रपाल सिंह सिबीया, विरनजीत सिंह गोल्डी, रविन्द्र सिंह चीमा उपस्थित थे।