स्मृति ने जूते बांट कर अमेठी की जनता का किया अपमान : प्रियंका

अमेठी, 22 अप्रैल (वार्ता) : केन्द्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर जूते बांट कर जनता का अपमान करने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि गांधी परिवार के दिल में अमेठी और रायबरेली बसता है। सोनिया गांधी के साथ दो दिवसीय दौरे पर आई प्रियंका ने कहा कि कुछ बाहरी लोग अमेठी में जगह बनाने के लिए झूठ का सहारा लेने आ गए हैं। उन्होने कहा कि स्मृति इरानी यहां आई और जूते बांटे। यह कहने के लिये कि इनके पास जूते नहीं है। ये सोच रही है कि वे राहुल का अपमान कर रही है मगर उन्हे यह नहीं पता कि वह अमेठी की जनता का अपमान कर रही है।