लोकसभा चुनाव : तीसरे चरण के लिए 116 सीटों पर मतदान जारी 

नई दिल्ली, 23 अप्रैल - लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से 14 राज्यों और दो केन्‍द्र शासित प्रदेशों की 116 सीटों पर मतदान हो रहा है। तीसरे चरण में असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7 सीटें, गुजरात की 26, गोवा की 2, जम्मू-कश्मीर की 1, कर्नाटक की 14, केरल की 20, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 5, दादर नागर हवेली की 1 और दमन दीव की 1 लोकसभा सीट पर मतदान जारी है।