ईस्टर का जश्न मना रहे लोगों पर चढ़ी गाड़ी, 11 की मौत

आबुजा, 23 अप्रैल - नाइजीरिया में ईस्टर का जश्न मना रहे लोगों पर गाड़ी चढ़ने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस द्वारा यह जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह हादसा देश के उत्तरी -पूर्वी राज्य गोमबो में हुआ। बताया जा रहा है कि चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और यह ईस्टर के जश्न मना रहे लोगों पर चढ़ गई। हादसे में गाड़ी के चालक की भी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।