पंजाब में आज आधे दिन की छुट्टी का ऐलान

चंडीगढ़, 23 अप्रैल - (विक्रमजीत सिंह मान) - पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में आज आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। उल्लेखनीय है कि माननीय पूर्व मंत्री मास्टर हमीर सिंह घग्गा का बीते दिन निधन हो गया था और उनके सम्मान के तौर पर सरकार ने आज बाद दोपहर के बाद समूह सरकारी दफ्तरों /निगमों /बोर्ड और शिक्षण संस्थान बंद रखने का ऐलान किया है।