लोकसभा हलका होशियारपुर से डॉ. राज कुमार ने दाखिल किया नामांकन 

होशियारपुर, 23 अप्रैल - (बलजिन्दरपाल सिंह) - लोकसभा हलका होशियारपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉक्टर राज कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल करवाए हैं। इस मौके उनके साथ आशा कुमारी इंचार्ज पंजाब कांग्रेस, सुंदर शाम अरोड़ा कैबिनेट मंत्री पंजाब, महेन्दर सिंह केपी, संगत सिंह गिल आदि मौजूद थे।