आतंकवादी हमले के बाद श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय सचिव और पुलिस प्रमुख से मांगा इस्तीफा  

कोलम्बो, 24 अप्रैल - देश की सुरक्षा में बड़ी चूक करने के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने पुलिस प्रमुख पुजिथ जयसुन्दरा और सुरक्षा सचिव हेमासिरी फर्नांडो से इस्तीफे की मांग की है। राष्ट्रपति मैत्रीपाला के करीबी अधिकारी द्वारा इस संबंधी जानकारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि ईस्टर के मौके श्रीलंका में आईएस की ओर से सिलसिलेवार आठ बम धमाके किये गए थे, जिनमें अबतक 359 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 500 से अधिक लोग घायल हुए थे।