सुखबीर अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को घर बुलाकर जारी करवाता है चिट्ठियां : कैप्टन

संगरूर, 24 अप्रैल (सत्यम्): पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल कभी ऐसी राजनीतिक कक्षा थी जो हर संघर्ष में मोहरी होकर सच्च की लड़ाई लड़ती थी पर इस समय इस पार्टी का अध्यक्ष अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को अपने घर बुलाकर चिट्ठिया लिखवाता रहा है, जो इस पार्टी के इतिहास को कलंकित कर रहा है। आज यहां संगरूर से  कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार श्री केवल सिंह ढिल्लों के पत्र दाखिल करवाने से पहले एक भारी इक्ट्ठ को संबोधित करते कैप्टन अमरिन्द्र ने कहा कि ऐसे अकालियों ने गुरू का मोर्चा, जैतो का मोर्चा, नानकाना साहिब का मोर्चा पूरी तरह भूला दिया है।  स. सुखबीर सिंह बादल को अहंकारी पुरूष करार देते कैप्टन ने कहा कि उनकी धर्म पत्नी बीबी हरसिमरत कौर बादल ने केन्द्र की मोदी सरकार दौरान मंत्री होते हुए भी पंजाब के हितों के  लिए कभी मुंह नहीं खोला था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक धर्म निरपक्ष पार्टी है पर वह सिख होने के नाते बादलों को गुरु घरों के प्रबंधों से बाहर करने के लिए असूल पंसद सिखों का साथ जरूर देंगे। केन्द्र की मोदी सरकार को भी कड़े हाथों लेते उन्होंने कहा कि जी.एस.टी., नोटबंदी ने देश की आर्थिकता को तबाह कर दिया है जिस कारण देश निवासी परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि राज की 13 सीटों पर कांग्रेस शानदार विजयी दर्ज करेगी। सतिन्द्र सत्ती के किए मंच संचालन दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बीबी रजिन्द्र कौर भट्ठल ने कहा कि आज ‘आप’ और अकाली दल फूट के शिकार हुए पड़े हैं। उन्होंने आमत्रंण दिया कि केवल सिंह ढिल्लों को इतनी संख्या में वोट डालें कि हिन्दुस्तान में उनकी विजय ऐतिहासिक बन जाए। इस मौके एकत्रता को संबोधित करते कांग्रेस उम्मीदवार स. केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि अगर वह संगरूर क्षेत्र से चुनाव जीत जाते है तो यहां बढ़िया यूनिवर्सिटी के साथ-साथ बड़ा कारखाना जोकि 4 से 5 लाख लोगों को रोजगार मुहैया करवा सकेगा, की स्थापना भी करवाएंगे। एकत्रता को कैबिनेट मंत्री विजयइन्द्र सिंगला ने भी संबोधित किया और अंत में कैबिनेट मंत्री बीबी रजिया सुल्ताना ने धन्यवाद भी किया।