नाबालिग लड़की को जलाकर मारने पर माहौल तनावपूर्ण, स्कूल बंद 

शुतराना, 25 अप्रैल - (बलदेव सिंह महरोक) - पटियाला जिले के गांव गुलाहड़ में नाबालिग लड़की को जलाकर मारने के खिलाफ गांव निवासियों में भारी रोष पाया जा रहा है। मृतका सलीना रानी के परिवार और गांव वासियों ने सड़क पर धरना लगाकर यातायात ठप्प कर दी और गांव में माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस उप कप्तान सुखअमृत सिंह रंधावा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। माहौल काफी तनावपूर्ण होने के कारण गांव में स्कूल और दुकानें बंद कर दीं हैं। गांववासियों द्वारा कथित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की जा रही है।