राम रहीम ने विवाह में शामिल होने के लिए मांगी जमानत 

चंडीगढ़, 26 अप्रैल - (सुरजीत सिंह सत्ती) - लोकसभा मतदान के दौर में डेरा सिरसा प्रमुख राम रहीम को सिरसा में ही विवाह आ गया है। इस विवाह में शामिल होने के लिए उसने कुछ दिनों की जमानत मांगी है और जमानत अर्ज़ी की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सीबीआई और हरियाणा सरकार को नोटिस जारी करके 1 मई तक जवाब मांगा है। राम रहीम ने कहा है कि वह रोहतक जेल में नज़रबंद है और उसे अपनी मुंहबोली बेटी के विवाह में शामिल होने के लिए कुछ दिनों के लिए जमानत दी जाये। उल्लेखनीय है कि राम रहीम साध्वी दुष्कर्म और पत्रकार राम चंद्र छत्रपति के कत्ल केस में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।