अमेरिका में क्रेन के गिरने से चार लोगों की मौत, आठ घायल 

वाशिंगटन, 28 अप्रैल - अमेरिका के उत्तर पश्चिमी शहर सिएटल में एक क्रेन के सड़क पर गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। अग्निशमन सेवा विभाग ने बताया कि फेयरव्यू एवे एन में एक क्रेन के सड़क पर गिर जाने से यह दुर्घटना हुई। क्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में छह कार भी क्षतिग्रस्त हो गये। विभाग ने कहा कि बाद में एक और कार क्रेन की चपेट में आ गई। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।