साध्वी दुष्कर्म केस में नारायण साईं दोषी करार, आज होगा सजा का ऐलान 

नई दिल्ली, 30 अप्रैल - यौनाचार के आरोप में जेल काट रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं पर साध्वी के साथ दुष्कर्म के मामले में आज सजा सुनाई जाएगी। आसाराम के बेटे नारायण साईं को गुजरात की सेशन कोर्ट ने शुक्रवार को साध्वी दुष्कर्म केस में दोषी करारा दिया था। बता दें कि नारायण साईं पर सूरत की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप था। पीड़िता ने अक्‍टूबर, 2013 में नारायण साईं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद दिसंबर 2013 में नारायण साईं को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पीपली इलाके से गिरफ्तार किया गया था।