ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात फानी, अलर्ट पर एनडीआरएफ और तटरक्षक बल

भुवनेश्वर, 30 अप्रैल - चक्रवात 'फानी' सोमवार की शाम और गंभीर हो गया तथा यह ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग अधिकारियों ने बताया कि बुधवार तक यह तूफान 'बेहद खतरनाक चक्रवात' का रूप ले सकता है। सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और भारतीय तटरक्षक बल को हाई अलर्ट पर रखा है।