बलाचौर में मिला अज्ञात युवक का शव 

बलाचौर, 30 अप्रैल - (दीदार सिंह बलाचौरिया) - तहसील कॉम्प्लेक्स बलाचौर के सामने गांव जगतपुर को जाने वाली सड़क के साथ लगते खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। बताया जा रहा कि यह खेत गांव के सरपंच अवतार सिंह तारी का है। युवक की उम्र 24 से 25 वर्ष के लगभग बताई जा रही है। उसने टी-शर्ट, निक्कर और स्पोर्टस शूज पहने हुए हैं। उसके दायें हाथ पर लाडी भाटिया और बायें हाथ पर सरदार फौजी का टैटू बनाया हुआ है। इस संबंधी सूचना मिलते ही सिटी पुलिस थाना बलाचौर के अतिरिक्त प्रमुख सतनाम सिंह, मुख्य मुंशी सुरिन्दर सिंह और एएसआई रामपाल मौके पर पहुंच गए हैं।