अकाली दल द्वारा बाबा इकबाल सिंह दल्लू वाला बीसी विंग मोगा के सीनियर उपाध्यक्ष नियुक्त 

ठट्ठी भाई, 30 अप्रैल - (जगरूप सिंह मठाड़ू) - शिरोमणि अकाली दल में पिछले लंबे समय से निस्वार्थ सेवाएं  निभा रहे बाबा इकबाल सिंह दल्लू वाला इंटरनेशनल संत समाज प्रधान जिला मोगा को बीसी विंग का सीनियर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। गांव ठट्ठी भाई की सरपंच सुखदीप कौर कल्याण और गुरचरण सिंह के भरसक प्रयासों से जिला प्रधान जत्थेदार तीर्थ सिंह माहला और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखचरण सिंह छिन्दा ठट्ठी भाई ने गांव की अकाली लीडरशिप नंबरदार सतनाम सिंह, सरपंच बूटा सिंह बराड़, पूर्व सरपंच गुरा सिंह, इकबाल सिंह पंच, दलीप सिंह बराड़, बलदेव सिंह बराड़, लखवीर सिंह खालसा, गुरू घर के कीर्तनी रागी भाई राजदीप सिंह जी मोगे वाले बाबू सिंह बराड़, गेजा सिंह पूर्व पंच, बाबू खान आदि की उपस्थिति में बाबा इकबाल सिंह को जिले के सीनियर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेवारी को तनदेही से निभाने का वादा करते बाबा इकबाल सिंह ने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल, जिला प्रधान तीर्थ सिंह माहला, जत्थेदार तोता सिंह पूर्व मंत्री, सुखचरण सिंह छिन्दा ठट्ठी भाई और सरपंच सुखदीप कौर का धन्यवाद किया।